शिवराज ने सपत्नीक किया गणपति विसर्जन

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार शाम राजधानी भोपाल के प्रेमपुरा घाट पहुंचकर सपत्नीक भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर राजधानी के विभिन्न विसर्जन घाटों पर सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। शाम के समय प्रेमपुरा घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। इसी दौरान शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ प्रेमपुरा घाट पहुंचे और गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया।

Next Post

तेज बारिश के बीच पटेरा में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन, पुलिस रही मुस्तैद

Fri Sep 25 , 2026
दमोह। शहर और जिले में सुबह से हुई बारिश रात 10 बजे होती रही। इसी हवन पूजन पाठ के उपरांत गणेश जी विसर्जन के लिए बरसते पानी में लोग बब्बा मोरिया करते हुए तालाब पहुंचे और विसर्जित किया। दमोह शहर के राजनगर, फुटेरा तालाब,पुरैना तालाब, बेलाताल, मुकेश नायक कॉलोनी के […]

You May Like