सुजीत कुमार पोद्दार होंगे राजाभोज एयरपोर्ट के नए डायरेक्टर

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट को नया डायरेक्टर मिल गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने मंगलवार को सुजीत कुमार पोद्दार की भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर पद पर पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. पोद्दार वर्तमान में आंध्र प्रदेश के कडप्पा एयरपोर्ट में जॉइंट जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. एएआई के आदेश के अनुसार सुजीत कुमार पोद्दार को 13 अक्टूबर तक राजा भोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर का पदभार ग्रहण करना होगा. इसके बाद वे एयरपोर्ट के प्रशासनिक और संचालन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

बता दें कि राजा भोज एयरपोर्ट के तत्कालीन डायरेक्टर रामजी अवस्थी का करीब दो माह पहले कोलकाता एयरपोर्ट के डायरेक्टर पद पर स्थानांतरण हो गया था. उनके स्थानांतरण के बाद भोपाल एयरपोर्ट में स्थायी डायरेक्टर की नियुक्ति नहीं हुई थी. इस दौरान आलोक त्रिपाठी को कार्यकारी डायरेक्टर के तौर पर जिम्मेदारी दी गई थी.

Next Post

मास्टर प्लान 2031 पर मुहर: सुप्रीम कोर्ट से सरकार को राहत, जानिए लागू होने में क्यों लगेगा 3 महीने का वक्त

Tue Sep 22 , 2026
भोपाल। राजधानी में अब मास्टर प्लान की अटकलें समाप्त हो गई हैं. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान हरी झंडी दे दी है. अब जल्द ही सरकार मास्टर प्लान लागू करने की प्रक्रिया शुरु करेगी. क्योंकि सरकार के पास 2020 में तैयार किया गया था […]

You May Like