कस्तूरबा गांधी आश्रम की 52 बच्चियां उल्टी दस्त से प्रभावित

बड़वानी, 21 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के निवाली स्थित सरकार द्वारा सहायता प्राप्त आश्रम में निवासरत 52 बच्चियां आज उल्टी दस्त से प्रभावित हो गयीं।

निवाली के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश दांगी ने बताया कि आज शासन द्वारा सहायता प्राप्त कस्तूरबा कन्या आश्रम की 52 बच्चियां उलटी दस्त से प्रभावित हो गई। उन्होंने कहा कि सुबह दो बच्चियां शासकीय अस्पताल निवाली लाई गई थी। उन्हें डायरिया और वोमिटिंग की गंभीर तकलीफ थी। दोपहर बाद अन्य बच्चियों का आने का सिलसिला आरंभ हुआ और यह संख्या बढ़ कर 52 हो गयी।

उन्होंने कहा कि 10 बच्चियों को भर्ती कर उपचार आरंभ किया गया और शेष का प्राथमिक उपचार कर उन्हें आश्रम भेज दिया गया। 10 में से 6 बच्चियों की स्थिति और बिगड़ जाने पर उन्हें आज रात्रि जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनमें से एक बच्ची के परिजन उसे सेंधवा स्थित निजी अस्पताल ले गए।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुरेखा जमरे द्वारा भेजी गई मेडिकल टीम ने आश्रम में बच्चियों का परीक्षण किया। आश्रम में करीब 900 बच्चियां निवासरत हैं। उन्होंने बताया कि संभवतः दूषित भोजन या पानी के चलते यह स्थिति निर्मित हुयी। आश्रम की संचालिका पुष्पा सिन्हा ने बताया कि कल शाम बच्चों को खिचड़ी खिलाई गई थी। उधर, तहसीलदार तथा अन्य अधिकारियों ने आश्रम का दौरा कर खिचड़ी तथा पेयजल के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए हैं।

जिला अस्पताल से भेजी गई डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफीसर 3 डॉ दिव्यानी अहरवाल ने बताया कि सभी बच्चियों की स्क्रीनिंग की गई है। खिचड़ी पेयजल और स्टूल के सैंपल जांच हेतु एकत्रित किए गए हैं।

Next Post

योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले: तोमर

Sun Jul 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर, 21 जूलाई (वार्ता) राज्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को मिले,इसी उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों पर आयोजित किए जा रहे हैं। यह जनसुनवाई शिविर तब तक […]

You May Like