नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष रेत कलाकृति तैयार की गई है। प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट और पद्मश्री सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने करीब 25 फीट लंबी यह कलाकृति बनाई है। इसका विषय ‘राष्ट्र के लिए 25 वर्षों की सेवा’ रखा गया है।
पुरी बीच पर तैयार की गई इस कलाकृति के जरिए प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा की लंबी यात्रा को दर्शाया गया है। जन्मदिन के मौके पर बनाई गई यह कलाकृति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
Next Post
पब-होटल पर कार्रवाई, लेकिन रिहायशी इलाकों में ठेकों को 'खुली छूट' क्यों?
Thu Sep 17 , 2026
भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के दायरे को लेकर बड़ा सवाल है। नियमों में स्कूल-कॉलेज, धार्मिक संस्थानों और कन्या छात्रावास जैसे संवेदनशील स्थानों से 100 मीटर की दूरी का प्रावधान है। लेकिन सवाल है—रिहायशी इलाकों और सामान्य सरकारी संस्थानों के आसपास शराब दुकान के लिए क्या कोई स्पष्ट दूरी तय […]

You May Like
-
12 months ago
इंग्लैंड ने आयरलैंड को चार विकेट से हराया