रेस्टोरेंट्स की रसोई में गंदगी, कहीं कॉकरोच तो कहीं खुले में रखा खाना

इंदौर: शहर के रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा मानकों की हकीकत जांचने निकली खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम को कई खामियां मिलीं. बुधवार को तीन प्रतिष्ठानों की जांच में कहीं किचन में कॉकरोच मिले तो कहीं खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली. एक रेस्टोरेंट के फ्रिज का तापमान भी निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं मिला. टीम ने अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए हैं.

कैट रोड स्थित सिंफनी रेस्टोरेंट से पनीर, नूडल्स, ग्रेवी और घी के नमूने लिए गए. किचन में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली. खाद्य सामग्री बिना डेट मार्किंग के खुले में रखी थी. फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और वॉटर टेस्टिंग रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली.

रजवाड़ी में दस्तावेज नहीं मिले
कैट रोड के रजवाड़ी रेस्टोरेंट से पनीर और ग्रेवी के नमूने लिए गए. यहां भी फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और वॉटर टेस्टिंग रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी.

टिंबकतु की रसोई में कॉकरोच
स्कीम नंबर 54 स्थित टिंबकतु रेस्टोरेंट में दाल, चावल, मैदा और मूंगफली के नमूने लिए गए. निरीक्षण में वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थ साथ रखे मिले. खुले डस्टबिन और किचन में कॉकरोच पाए गए. सफाई व्यवस्था भी खराब मिली. फूड लाइसेंस निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित नहीं था.

नोटिस के बाद होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने तीनों प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू की है. निर्धारित समय में सुधार नहीं होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच आगे भी जारी रखने की बात कही है.

Next Post

निया शर्मा नहीं था एक्ट्रेस का असली नाम, एक्टिंग डेब्यू से पहले बदली पहचान और बन गईं टीवी की ग्लैमरस स्टार

Thu Sep 17 , 2026
मुंबई, निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। 17 सितंबर 1990 को दिल्ली में जन्मी निया ने 2010 में ‘काली’ से डेब्यू किया। इंडस्ट्री में आने से पहले उनका नाम नेहा था। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस निया शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी […]

You May Like

मनोरंजन