उज्जैन में खड़े हनुमान के बाद अब गणेश प्रतिमा की आंखों से निकले आंसू? VIDEO वायरल होते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उज्जैन। खड़े हनुमान की प्रतिमा को लेकर मामला अभी सुर्खियों में था ही कि अब गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने का दावा सामने आया है।मामला ताजपुर तहसील के माता जी के चोपड़ा गांव का है। शनिवार सुबह गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू आने की खबर जैसे ही फैली, बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांव में पहुंचने लगे।

ग्रामीणों का दावा है कि करीब आठ घंटे तक प्रतिमा की आंखों से आंसू जैसे तरल पदार्थ बहते दिखाई दिए। बताया गया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे नगर पूजा के बाद यह चर्चा शुरू हुई।

इसके बाद श्रद्धालुओं ने मौके पर महाआरती की और प्रतिमा के दर्शन के लिए भीड़ जुट गई हालांकि, आंखों से तरल पदार्थ निकलने की असल वजह क्या है, इसकी अभी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।

Next Post

ग्वालियर कलेक्टर की अनूठी पहल, मंगल धाम के वृद्धजनों को दिखाई फिल्म 'हनुमान अंश'

Sun Sep 13 , 2026
ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल करते हुए रविवार को मंगल धाम के वृद्धजनों को शहर के एक मॉल में हनुमान जी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई। कलेक्टर के इस आत्मीय प्रयास से वृद्धजनों के बीच उत्साह और खुशी का वातावरण बना, उन्होंने सामूहिक […]

You May Like