दुकानों पर मालिक का नाम लिखवाना विभाजनकारी मानसिकता : प्रियंका

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस माहसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांवड़ मार्ग पर दुकानों पर मालिक का नाम लिखने के आदेश को विभाजनकारी मानसिकता का परिणाम बताते हुए शुक्रवा को कहा कि इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

श्रीमती वाड्रा ने आज यहां कहा,“हमारा संविधान हर नागरिक को गारंटी देता है कि उसके साथ जाति, धर्म, भाषा या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में ठेलों, खोमचों और दुकानों पर उनके मालिकों के नाम का बोर्ड लगाने का विभाजनकारी आदेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला है।”

उन्होंने कहा ,“समाज में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना संविधान के खिलाफ अपराध है। यह आदेश तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और जिन अधिकारियों ने इसे जारी किया है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

Next Post

प्रधानमंत्री से लॉकहीड मार्टिन के सीईओ ने की भेंट

Fri Jul 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 19 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लॉकहीड मार्टिन की ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की परिकल्पना को साकार करने की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की है। लॉकहीड मार्टिन […]

You May Like

मनोरंजन