CJP का संसद मार्ग थाने पर धरना, निशु आजाद को न्याय दिलाने की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरेच जनता पार्टी यानी CJP का विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे हैं और धरने पर बैठ गए हैं। CJP नेताओं की मांग है कि निशु आजाद और उनके पिता संजय के मामले में उन्हें न्याय मिले। नेताओं का आरोप है कि जंतर-मंतर पर संजय की पिटाई के मामले में अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है। सीजेपी ने साफ कहा है कि जब तक स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। इसी के साथ कपिल मिश्रा के नाम को लेकर भी विवाद सामने आया है। अब सवाल है कि क्या पुलिस कार्रवाई करेगी? क्या CJP की मांगों पर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?

You May Like