दो हफ्ते में स्वाइन फ्लू का दूसरा मरीज आया सामने, आईसीयू में 22 वर्षीय युवती

इंदौर: शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला गुरुवार को सामने आया है. धार निवासी 22 वर्षीय युवती को दो दिन पहले शहर के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया है. पिछले करीब दो सप्ताह में स्वाइन फ्लू का यह दूसरा मामला है. इससे पहले उज्जैन निवासी 60 वर्षीय महिला की इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.
धार की युवती की हालत बिगड़ने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

उसके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और संक्रमण के संपर्क में आए लोगों की जांच को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. इससे पहले उज्जैन के ऋषि नगर निवासी 60 वर्षीय सरोज नागर की करीब दो सप्ताह पहले इंदौर के कोकिलाबेन अस्पताल में मौत हुई थी. स्वास्थ्य विभाग से नए मरीज की स्थिति, परिवार की स्क्रीनिंग और संपर्क में आए लोगों की जांच के संबंध में जानकारी ली जा रही है.

Next Post

उज्जैन भरेगा उड़ान, जमीन के बदले मिलेगा मुआवजा

Fri Sep 4 , 2026
उज्जैन: महाकाल की नगरी अब सिर्फ धार्मिक राजधानी नहीं रही,बल्कि उद्योग नगरी में तब्दील हो चुकी है और अब सड़क मार्ग के बाद वायु मार्ग से भी श्रद्धालु दर्शन और भ्रमण के लिए यहां पहुंचेंगे, इसके लिए देवास रोड़ स्थित दताना हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में तब्दील किया जा रहा […]

You May Like