24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक 0.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

आलीराजपुर। आलीराजपुर जिले में बीते 24 घंटे में प्रातः 08 बजे तक 0.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसीलवार वर्षा में आलीराजपुर में 4.0 मि.मी., जोबट में 0.0 मि.मी., उदयगढ़ में 0.0 मि.मी., चन्द्रशेखर आजाद नगर में 0.0 मि.मी., कट्ठीवाड़ा में 0.0 मि.मी. तथा सोण्डवा में 0.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। जिले में कुल 4.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई।

जिले में 01 जून 2026 से 03 सितंबर 2026 तक 400.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसीलवार आलीराजपुर में 374.0 मि.मी., जोबट में 347.9 मि.मी., उदयगढ़ में 465.4 मि.मी., चन्द्रशेखर आजाद नगर में 348.0 मि.मी., कट्ठीवाड़ा में 657.9 मि.मी. तथा सोण्डवा में 207.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में कुल 2400.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 1013.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

उक्त जानकारी अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई।

Next Post

त्रि- स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 की समय-सारणी जारी, 29 सितंबर को होगा मतदान

Thu Sep 3 , 2026
आलीराजपुर। मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा 42 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा अधिनियम की धारा 9(2) एवं मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 28 के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) हेतु नियमानुसार निर्वाचन कार्यक्रम […]

You May Like