बंडा। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी में असमय काल-कवलित हुए निर्दोष लोगों की आत्मशांति के लिए बंडा के सर्व समाज ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने सर्व समाज के लोगों ने एकत्रित होकर मोमबत्तियाँ (कैंडिल) जलाईं और दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम मे उपस्थित नगर
वासियों ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पूरा बंडा नगर नेपाल के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। श्रद्धांजलि सभा के अंत में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असह्य दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम में जाहर सिंह बमूरा श्रीकांत सराफ वीरेंद्र सिंह हिण्डोरिया देव प्रशांत सिंह उमेश पटारी धर्मेंद्र परासिया दीपक सरवरिया अवधेश शर्मा बाबूसिंह मुड़िया रणबीर सिंह डिलाखेडी मनोज राय राजेश आठिया कपिल यादव देवकुमार यादव मनोहर सिंह सहित ब्रह्मकुमारी संस्था की सभी बहनों सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।
