ग्वालियर जेल में मनेगी जन्माष्टमी, तैयारियां शुरू

ग्वालियर: केंद्रीय जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के साथ मिलकर विशेष आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधीक्षक के निर्देश में जेल के अंदर स्थित मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। 4 सितंबर को दो दिन तक भजन-कीर्तन, श्रीकृष्ण लीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस आयोजन में जेल के बंदी भगवान कृष्ण, राधा के भजनों की प्रस्तुति देंगे और झांकियां सजाएंगे।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात में हुआ था, लेकिन जेल में भगवान का जन्म सुबह 10 बजे होगा। क्योंकि रात में जेल के नियमों के तहत लॉकअप हो जाता है। इसलिए रात के समय कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। सेंट्रल जेल में स्थित कल्चरल हॉल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए हॉल को बीते कुछ दिनों से तैयार किया जा रहा है। कैदी हॉल को सजा रहे हैं।इस मौके पर कैदियों को पूरी, सब्जी और खीर दी जाएगी। ऐसे अवसर पर कैदियों को जेल प्रबंधन द्वारा स्पेशल डाइट दी जाती है।

Next Post

नेपाल की बाढ़ ने तोड़ा सुनीता आहूजा का दिल, बोलीं- हर साल बेटी के साथ जाती थी पशुपतिनाथ, अब लोगों की मदद...

Wed Sep 2 , 2026
मुंबई, नेपाल में आई बाढ़ से सुनीता आहूजा बेहद दुखी है। उन्होंने नेपाल को अपनी मातृभूमि बताते हुए प्रभावित लोगों की मदद के लिए डोनेशन देने की बात कही। सुनीता की मां और नानी काठमांडू से है। नेपाल में आई बाढ़ ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। इस […]

You May Like

मनोरंजन