नई दिल्ली। 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी बड़ा विरोध मार्च निकालने जा रही है। पार्टी के मुताबिक यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा।
इस मार्च का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादे पूरे करने का दबाव बनाना है। सीजेपी परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं, नीट अभ्यर्थियों के परिवारों को मुआवजा देने और आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी।
मार्च में उन छात्रों के परिवार भी शामिल होंगे, जिन्होंने नीट परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा कराए जाने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या की। जुलाई के आंदोलन में पुलिस की कथित ज्यादती का सामना करने वाले लोग भी मार्च का हिस्सा बनेंगे।
सीजेपी ने सरकार को चेतावनी दी है कि उसके धैर्य को कमजोरी न समझा जाए और युवाओं से किए गए वादे जल्द पूरे किए जाएं।
Next Post
ओरछा पहुंचे CM मोहन यादव श्री राम राजा लोक के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Mon Aug 31 , 2026
ओरछा: ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्री राम राजा लोक में जारी निर्माण कार्यों का आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति पर चर्चा […]

You May Like
-
10 months ago
बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन
-
5 months ago
बजरंग दल का प्रदर्शन, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन