सुसाइड करने पानी की टंकी पर चढ़ी महिला

ग्वालियर। पुरानी रेशम मिल क्षेत्र में आज शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। महिला किलागेट क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला टंकी के ऊपर चढ़ गई और जोर-जोर से रोने लगी। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसके साथ 4 लाख रुपये की ठगी की है। पैसे वापस मांगने पर वह व्यक्ति इंकार कर रहा है। महिला ने बताया कि इस संबंध में उसने हजीरा थाने में शिकायत की और एसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान भी आवेदन दिया, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। लगातार चक्कर लगाने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद महेंद्र वर्मा और हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और पार्षद ने काफी देर तक महिला को समझाइश दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर उसके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले 'बोहरूपी: द गोल्डन डाकू' की एडवांस बुकिंग शुरू

Sat Aug 29 , 2026
मुंबई, 29 अगस्त (वार्ता) नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रिलीज से पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म की अमेरिका में एडवांस बुकिंग भारत में रिलीज से करीब दो महीने पहले शुरू हो गयी है। बंगाली सिनेमा […]

You May Like