इंदौर: नगर निगम के घटिया निर्माण की अब पोल लगातार खुलती जा रही है. कल रात गाड़ी अड्डे पर सड़क के पास अचानक 20 से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया. इसको लेकर कांग्रेस ने आज अनोखा प्रदर्शन करते हुए महापौर का फोटो रख गड्ढे का लोकार्पण कर नारेबाजी की.कल रात जूनी इंदौर क्षेत्र कर गाड़ी अड्डा में सीमेंट सड़क के पास अचानक 20 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया. गड्ढे में गिरकर किसी की मौत भी हो सकती थी. सड़क पर गड्ढा होने के बाद एक बार नगर निगम के घटिया सड़क निर्माण कार्य की पोल खुल कर सामने आ गई.
बताया जा रहा है कि उक्त सड़क निर्माण को बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ है. जूनी इंदौर गाड़ी अड्डा में सड़क के गहरे गड्ढे का कांग्रेस नेता पिंटू जोशी द्वारा समर्थकों के साथ मौके पर अनोखा प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस नेता जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव की फोटो पर हार चढ़ाकर उक्त 20 फीट गहरे गड्ढे का लोकार्पण कर पाताल लोक जाने की तैयारी बताकर नारेबाजी की. पिंटू जोशी ने कहा कि भाजपा की लगातार परिषद, पार्षद, विधायक और सांसद ने शहर की दुर्गति कर दी है. आज भ्रष्टाचार के गड्ढे का लोकार्पण कर भाजपा को आईना दिखाने की कोशिश की है. पूरा शहर खुदा पड़ा है और शहर में रातोंरात पाताल लोक बन रहे है. जनता से आग्रह है कि झूठे और गलत लोगों को वोट देने से जाग जाएं, वरना बहुत देर हो जाएगी.
काम करने वाली कंपनी विवादित
नगर निगम जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर और पार्षद पति दिनेश पांडे ने मौका मुआयना किया. प्रभारी राठौर ने कहा कि जांच के आदेश दिए है. उमाशशि शर्मा के समय नागार्जुन कंपनी ने ड्रेनेज लाइन डाली थी. मैंने कहा है कि अधिकारियों से लेकर कंपनी पर कार्रवाई होना चाहिए. एमटी का पाइप कैसे टूट सकता है? पाइप टूटा निकला एवं घटिया निर्माण कार्य हुआ है. कंपनी ने ठीक से काम नहीं किया गया है. नागार्जुन कंपनी विवादित रही है. कार्रवाई की जाएगी. यह तो अच्छा है कि कोई घटना, दुर्घटना नहीं हुई
