छत्तीसगढ़ में भारी बारिश व बाढ़ से आवागमन बाधित

जगदलपुर/बस्तर 17 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ में मानसून दस्तक दे चुकी है और प्रदेश के कई जिलों में भरी बारिश हो रही है, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

जगह-जगह जल जमाव के कारण लोगों को आवाजाही में समस्या हो रही है। ऐसा ही एक मामला बीजापुर का है, जहां बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी बाढ़ में फंस गए।

श्री मंडावी अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने को निकले थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें बाढ़ के पानी को ट्रैक्टर की मदद से पार करना पड़ा।

जांगला के पास सुबह से नेशनल हाइवे जाम है, इधर चेरपाल नदी में बाढ़ के चलते कई गांवों का संपर्क टूट गया है। बाढ़ की वजह से कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। इन गांवों के सभी ग्रामीण बाढ़ में फंसे हुए हैं।

Next Post

जापान में हाथ, पैर और मुंह की बीमारी के मामले एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे

Wed Jul 17 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email टोक्यो 17 जुलाई (वार्ता) जापान में हाथ, पैर और मुंह के रोग (एचएफएमडी) के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और यह पिछले एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। देश के राष्ट्रीय […]

You May Like