रामधनी ढाबे के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार

सिंगरौली। देवसर क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर जियावन थाना क्षेत्र में रामधनी ढाबे के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार कार वाहन क्रमांक यूपी 64 आर 1287 तेज गति से जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Next Post

ऊर्जाधानी में रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी 

Wed Aug 19 , 2026
सिंगरौली । ऊर्जाधानी में पिछले 72 घंटो के अधिक समय से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है। आज सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक बारिश थमी थी, लेकिन आसमान में काले बादल मड़रा रहे थे। इस दौरान सूर्य देवता के दर्शन नही हुये थे। शााम ढलते ही बारिश […]

You May Like