पूर्व में 24 कॉलोनियों की सूची जारी कर दावे आपत्ति बुलवाए थे।उक्त कॉलोनियों के ले – आउट प्रारूप का प्रकाशन कर दिया है। इसके बाद कॉलोनियों को वैध करने का अंतिम प्रकाशन होगा। वहीं दूसरी ओर ग्यारह नई अवैध कॉलोनियों के प्रथम प्रकाशन किया है , दावे आपत्ति की सुनवाई चल रही है। दावे आपत्ति के बाद नई ग्यारह कॉलोनियों का ले – आउट प्रारूप बनेगा और प्रकाशन होगा। तत्पश्चात अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
ध्यान रहे कि इंदौर में नगर निगम ने अवैध से वैध करने की मुहिम के तहत 622 कॉलोनियों में से 134 कॉलोनियों को चुनाव के पहले नियमित कर दिया है। अभी चौतीस कॉलोनियों पर कार्यवाही चल रही है।
सुनवाई चल रही है:
मनोज पाठक
निगम के अपर आयुक्त और कॉलोनी सेल प्रभारी मनोज पाठक ने कहा कि सुनवाई चल रही है। 23 कॉलोनियों के अंतिम प्रकाशन की तैयारी है। वहीं ग्यारह कॉलोनियों प्रथम प्रकाशन के साथ दावे आपत्ति की सुनवाई होगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही करेंगे
साकेत धाम, छोटा बांगड़दा, पुष्ष्व विहार , लिंबोदी,दुर्गा और न्यू दुर्गा नगर हुकमखेड़ी,पुष्पदीप नगर,पालदा, द्वारकापुरी सिरपुर, अमन नगर मूसाखेड़ी , इदरीस नगर मूसाखेड़ी , शाहीन नगर मूसाखेड़ी , शाहीन नगर एक्सटेंशन मूसाखेड़ी , अंसार नगर छोटी खजरानी, वस्तु इंडिया रिटालिटी बिचौली मर्दाना, कल्पतरु कॉलोनी बिचौली हप्सी, गुरुकुल फार्म कॉलोनी लिंबोदी, लेंडपार्क स्टेट कॉलोनी निपनिया, प्रणाम स्टेट कॉलोनी बिचौली मर्दाना, रॉयल सिटी कॉलोनी बिचौली मर्दाना,सोहम पार्क बिचौली मर्दाना सनशाइन रेजीडेंसी बिजलपुर, प्रगति एवेन्यू बिचौली हप्सी,प्रिंसेस स्टेट कॉलोनी लसूडिया, अक्षरधाम मूसाखेड़ी, शांति विहार बिचौली हप्सी और पुष्पवाटिका कॉलोनी लसूडिया मोरी को अंतिम प्रकाशन किए जाने में शामिल है।
ग्यारह कॉलोनी का प्रथम प्रकाशन किया है, जो निम्न है
श्री यंत्र नगर बिलावली, नागेंद्र नगर चितावद, हम्माल कॉलोनी गाडराखेड़ी , राज श्री नगर छोटा बांगड़दा, साटम पार्क कॉलोनी (ए ) मूसाखेड़ी, पवनपुत्र नगर मूसाखेड़ी, मां अंबिका नगर खजराना, निर्मल नगर पीपलियाहाना , गौरव नगर एक्सटेंशन सुलकाखेड़ी, श्री स्वामीनारायण परिसर मूसाखेड़ी और बालाजी लेक व्यू सिरपुर शामिल है।