शहर में जल्द शुरू होगी पीएम ई-बस सेवा, सीएम देंगे सौगात

जबलपुर: शहरवासियों को आवागमन के लिए सुलभ, आरामदायक और किफायती परिवहन सुविधा व स्मार्ट, ग्रीन और प्रदूषण मुक्त जबलपुर बनाने शहर में जल्द ही पीएम ई-बस सेवा शुरू होने वाली है, जिसका शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा।
शुभारंभ की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कठौदा स्थित ई-बस चार्जिंग स्टेशन एवं डिपो का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बसों की व्यवस्थाओं, तकनीकी सुविधाओं और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का अवलोकन किया। मंत्री सिंह ने अधिकारियों को नागरिकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।
यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण से राहत मिलेगी
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि पीएम ई-बस सेवा शुरू होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा और डीजल-पेट्रोल से होने वाले प्रदूषण से राहत मिलेगी। पूरी तरह वातानुकूलित और आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस ये बसें आम नागरिकों के दैनिक आवागमन को आसान और सुविधाजनक बनाएंगी। निरीक्षण के दौरान जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, क्षेत्रीय पार्षद मोनिका पुष्पेंद्र सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

जनगणना में उत्कृष्ट कार्य के लिए कटंगी सीएमओ सम्मानित

Mon Aug 17 , 2026
जबलपुर: जनगणना कार्य के सफल एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए नगर परिषद कटंगी की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती स्नेहा मिश्रा को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार माननीय लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया। श्रीमती स्नेहा […]

You May Like