सतना :मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के कार्यक्रम में आये कमिश्नर रीवा संभाग श्री शीलेन्द्र सिंह ने धवारी के बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर हास्टल में उपलब्ध सुविधायें पठन-पाठन एवं खेल गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। कमिश्नर ने हास्टल के रसोई घर एवं भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर छात्रावास परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा, डीपीसी दिवाकर तिवारी भी उपस्थित थे।
Next Post
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों ने की आकर्षक वॉल पेंटिंग
Sat Aug 15 , 2026
मैहर: हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में मैहर संदीपनी विद्यालय के नन्हे छात्र-छात्राओं ने नवनिर्मित विद्यालय भवन की बाउंड्री वॉल पर आकर्षक वॉल पेंटिंग कर देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दीवार पर अनेक मनमोहक […]

You May Like
-
1 year ago
रिहंद से 23,427 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन
-
11 months ago
शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 313 अंक मजबूत