मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर अधिकारी गंभीरता से करें कार्य 

ग्वालियर, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले साप्ताहिक शिविर को अधिकारी गंभीरता से लें और सीएम हेल्प लाइन, जनसुनवाई एवं लोकसेवा गारंटी के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि के साथ गंभीरता से करायें। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्यवाही होगी। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने समय सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।

निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा, उपायुक्त प्रदीप श्रीवास्तव एवं सुनील चौहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन की प्राथमिकता वाला अभियान है। इस अभियान के तहत आगामी 14 अगस्त 2026 को क्षेत्रीय  कार्यालय क्रमांक 8 के अंतर्गत लगाया जाएगा। जिसमें अन्य गतिविधियां जैसे स्वास्थ्य शिविर इत्यादि का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही शासन की योजनाओं से संबंधित सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों का निराकरण संबंधित अधिकारी गंभीरता से करें। जिसमें नागरिक सेवा, पेयजल, सीवर, जनकल्याण आदि विभाग प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि 100 दिवस से अधिक की शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर शिकायतों का निराकरण करायें। इसमें लापरवाही कतई बर्दाष्त नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग की 200 दिवस से अधिक पुरानी षिकायत को लेकर स्वास्थ्य विभाग के लिपिक श्री सतेन्द्र त्रिपाटी को लापरवाही के लिए नोटिस जारी करने के निर्देष दिए।

सड़कों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी संबंधित कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री अपने अपने क्षेत्रों में सड़कों की नियमित मॉनिटरिंग करें। मुख्य सड़कों पर कहीं भी गड्डे न हो और न ही जल भराव हो। यह संबंधित अधिकारी सुनिष्चित करें। इसके लिए जो भी संसाधन आवष्यक है वह वर्कषॉप अथवा स्वास्थ्य विभाग से लें। उन्होंने यह भी निर्देष दिए कि किसी भी क्षेत्र में अगर कोई महत्वपूर्ण घटना होती है तो संबंधित अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें। बैठक में निगमायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देष दिए कि जिन नालों पर सफाई की पुनः आवष्यकता है वहा अभियान चलाकर पुन सफाई करायें तथा जहां जल भराव रहता है वहां ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा का छिडकाव एवं फॉगिंग आवश्यक रूप से करायें।

हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने निर्देष दिए कि सभी क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र में कम से कम एक-एक एक्टीविटी आवश्यक रूप से करायें तथा आम नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करें और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सेल्फी विद तिरंगा आवश्यक रूप से डालें। पार्क विभाग की समीक्षा करते हुए पौधा रोपण के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही नामांकन के प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए।

Next Post

गोबर नाली में बहाने पर वसूला जुर्माना

Mon Aug 10 , 2026
ग्वालियर, शहर स्वच्छ व साफ रहे इसलिए गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलीथिन, गोबर नालियों में बहाने वालों एवं भवन सामग्री सडक पर डालने वालों पर निगम द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार गंदगी […]

You May Like