37 वर्षीय महिला रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

ग्वालियर: गिरवाई थाना क्षेत्र से 37 वर्षीय महिला के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पटिया वाला मोहल्ला, सिकंदरा कम्पू निवासी सोनू कुशवाह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 37 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी कुशवाह 8 अगस्त की सुबह करीब 7 से 7.15 बजे घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

गिरवाई थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 146/26 में बीएनएस की धारा 140(3) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक सुल्तान सिंह कर रहे हैं। पुलिस महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है।

Next Post

'टॉक्सिक' के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी

Sun Aug 9 , 2026
मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का कहना है कि फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ उनके अभिनय सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी और इस फिल्म के बाद दर्शकों को उनके अभिनय का एक नया रूप देखने को मिलेगा।रॉकिंग स्टार यश की मुख्य भूमिका वाली […]

You May Like