सीवन से कुबेरेश्वर तक आस्था का सैलाब 

सीहोर। सावन मास में सीवन नदी तट से कुबेरेश्वरधाम तक आस्था का महासागर दिखाई दे रहा है. हर तरफ हर-हर महादेव और श्री शिवाय नमस्तु यं के जयकारे गूंज रहे हैं. सावन मास में करीब 10 लाख से अधिक श्रद्धालु कुबेरेश्वरधाम पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक कर चुके हैं. शनिवार को भी डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया.

शनिवार को हरिद्वार से भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप की अनोखी झांकी लेकर श्रद्धालुओं का दल कुबेरेश्वरधाम पहुंचा. झांकी में भगवान शिव और माता पार्वती के एकत्व को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है. शनिवार को कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा 9 अगस्त से काशी में होने वाली ऑनलाइन शिव महापुराण कथा के लिए रवाना हुए. रवाना होने से पहले उन्होंने कुबेरेश्वरधाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को भगवान शिव के नाम का जाप करने तथा श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान शिव की आराधना करने का संदेश दिया.

Next Post

ट्रांसपोर्ट नगर में 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी जब्त, चार नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

Sat Aug 8 , 2026
ग्वालियर। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री राधिका एजेंसी का निरीक्षण कर 706 लीटर गोवर्धन प्योर गाय घी, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख […]

You May Like