बिजली के खंभे से टकराई कार, युवक की मौत

ग्वालियर। डबरा-भितरवार रोड पर सड़क हादसे में 30 साल के मनीष गुर्जर की मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार जवाहर वेयरहाउस के पास उनकी होंडा डब्ल्यूआर-वी कार बेकाबू होकर पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर सड़क किनारे पलट गयी। गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

मनीष गुर्जर पुत्र महेन्द्रसिंह गुर्जर भितरवार के बाबा गांव के निवासी थे। वह अपनी होंडा कार से भितरवार से गांव लौट रहे थे। इस बीच डबरा-भितरवार रोड पर जवाहर वेयरहाउस के पास उनकी कार बेकाबू हो गयी। कार पहले बिजली के पोल से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे पलट गयी। दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। मनीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

Next Post

रामपुरा को मिली 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की सौगात

Sun Jul 19 , 2026
मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने रामपुरा में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल की स्वीकृति प्रदान की है। अस्पताल के निर्माण के बाद क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का […]

You May Like