लैंड स्लाइड का असर: रतलाम मंडल की कई ट्रेनें निरस्त, कई बदले मार्ग से चलेंगी

रतलाम। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश और पुणे रेलखंड में हुए लैंड स्लाइड का असर अब पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर भी दिखाई देने लगा है। रेल प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलकर संचालित किया जाएगा। इससे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 18 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22944 इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा दौंड से चलने वाली ट्रेन संख्या 22943 दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पूरी तरह निरस्त रहेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। 23 जुलाई को अजमेर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 20991 अजमेर-दौंड एक्सप्रेस सूरत-पालधी-मनमाड मार्ग से चलेगी। वहीं 18 जुलाई को ग्वालियर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस तथा 19 जुलाई को दौंड से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22193 दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस भी सूरत-पालधी-मनमाड के वैकल्पिक मार्ग से संचालित की जाएगी।

Next Post

2 तस्कर गिरफ्तार, 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

Fri Jul 17 , 2026
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी […]

You May Like