कड़ी सुरक्षा के बीच थमा भोपाल कोर्ट का चुनावी रण; 4,402 वकीलों ने किया मतदान, कल आएंगे नतीजे

भोपाल। जिला अदालत में अभिभाषक संघ का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. चुनवी प्रक्रिया के दौरान करीब 76 प्रतिशत वोटिंग की गई. चुनाव में 4 हजार 402 अधिवक्ताओं ने अपने मत का उपयोग किया. वोटिंग की. शुक्रवार को वोटों की काउटिंग सुबह से की जाएगी और शाम के करीब 4 बजे चुनाव के परिणाम जारी कर दिए जायेंगे. इस दौरान अधिवक्ताओं ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया.

मुख्य चुनाव अधिकारी और अधिवक्ता वासु वासवानी ने बताया कि जिला अभिभाषक संघ का चुनाव संपन्न हुआ है. वोटिंग के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी रुचि दिखाई और अधिक से अधिक लोगों ने मतदान किया. वोटिंग प्रक्रिया के तहत 5 हजार से 781अधिवक्ताओं के नाम शामिल किए गए थे. 8 पदों के लिए अलग-अलग अधिवक्ताओं ने उम्मीदवार के तौर पर अपनी भागीदारी निभाई. कोर्ट परिसर में इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई. कोर्ट के सभी गेट पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और गेट भी बंद रखे गए. चारों तरफ की सड़कों पर भी पुलिस ने बैरिकेटिंग की. जिला अदालत परिसर में इस दौरान पूरे दिन पैनालिस्ट और उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे. दिनभर की तेज धूप और गर्मी के बीच वोटिंग प्रक्रिया शाम के करीब 5 बजे तक चली. मतगणना और परिणामों को लेकर अधिवक्ताओं में उत्सुकता बनी है. कोर्ट परिसर में पीने की बैठने और पीने पानी की व्यवस्था, पार्किंग सहित मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे चुनावी सीजन में अधिवक्ताओं की तरफ से पहले ही उठाए गए.

जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , उपाध्यक्ष महिला, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष , पुस्ताकालय , वरिष्ठ महिला कार्यकारिणी , वरिष्ठ पुरुष कार्यकारिणी और कनिष्ठ पुरुष कार्यकारिणी के लिए उम्मीदवार चुनाव लड़े.

Next Post

बिलकिसगंज CHC में लापरवाही: ड्यूटी से गायब रहे डॉक्टर, समय पर इलाज न मिलने से नवजात की मौत

Thu Jul 16 , 2026
बिलकिसगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार तड़के रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की अनुपस्थिति का मामला सामने आया है. आरोप है कि समय पर उपचार नहीं मिलने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार ग्राम सारस निवासी महिमा कलम को गुरुवार सुबह करीब 4 बजे प्रसव […]

You May Like