PLS स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, सारनी पुलिस ने शुरू किया 15 दिवसीय विशेष अभियान

सारनी। पी एल एस स्कूल के बच्चों ने सारनी थाना पहुंचकर शुभारंभ किया नशा मुक्ति अभियान, गूंजा से नो टू ड्रग का संदेश दिया। जिला पुलिस बैतूल द्वारा संचालित शुभारंभ नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार 15 जुलाई 2026 को थाना सारणी क्षेत्र में अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत पीएलएस स्कूल, सुखाढाना के विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ हुई, जहां बच्चों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में थाना सारनी के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय के संचालक लोकेश सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक जिलेभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं विभिन्न संस्थानों में जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण, व्याख्यान, प्रतियोगिताएँ, नुक्कड़ नाटक एवं जनसंवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

थाना सारनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे से नो टू ड्रग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर नशा-मुक्त बैतूल एवं नशा-मुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Next Post

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी सफलता, स्वदेशी मरीन वॉटरजेट प्रणाली का पहला फैक्ट्री ट्रायल सफल

Wed Jul 15 , 2026
नई दिल्ली। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत ने समुद्री रक्षा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। गोवा स्थित एमजेपी इंडिया (MJP India) में स्वदेशी रूप से निर्मित मरीन जेट पावर (Marine Jet Power-MJP) वॉटरजेट प्रणालियों के फैक्ट्री एक्सेप्टेंस ट्रायल (FAT) सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस दौरान भारतीय […]

You May Like