एनएसयूआई नेता पर दुष्कर्म का आरोप, पिपलानी थाने में केस दर्ज; आरोपी फरार

भोपाल। एनएसयूआई के एक नेता पर 23 साल की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. मंगलवार को पिपलानी थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता भोपाल एक छात्रावास में रहती है और संगठन से करीब एक साल से जुडी है. कैम्पियन ड्राइव कार्यक्रम चल रहा है. इसमें शामिल होने के लिए वह आरोपी सुभाष यादव और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जाती थी. सुभाष यादव संगठन में जुड़ा है. पीड़िता का आरोप है कि सुभाष यादव बीते 10 जुलाई को देर शाम उसे रत्नागिरी के पास एक फ्लैट पर ले गया और रात में देरी होने से वह हास्टल नहीं जा सकी. मौके का फायदा उठाकर सुभाष ने मारपीट करते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि सुभाष ने इस बात को किसी से नहीं बताने की धमकी भी उसे दी थी. पीड़िता ने तीन दिन बाद हिम्मत जुटा कर पिपलानी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया. आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

Next Post

पंजाब में वस्त्र उद्योग में निवेश के लिए सबसे अधिक अवसर: मान

Tue Jul 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को राज्य को देश में वस्त्र उद्योग में निवेश के लिए सबसे अधिक संभावनाओं से भरा राज्य बताते हुए कहा कि राज्य संपूर्ण टेक्सटाइल मूल्य श्रृंखला में अपार अवसर प्रदान करता है और उद्यमियों के लिए पारदर्शी […]

You May Like