कूलर बंद होने पर दुल्हन के भाई की हत्या

जबलपुर: शादी में कूलर बंद होने पर दुल्हन के भाई (मामा के बेटे) की हत्या कर दी गई। बारात में आए युवक और उसके तीन साथियों ने युवक की कमर – पैर में चाकू मारे। घटना मंगलवार – बुधवार दरमियानी रात 2 बजे की है। विजय नगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। बारात तिलवारा थाने के शास्त्री नगर से विजय नगर आई थी।

राज अहरिवार (19) शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आई टी आई के पास का रहने वाला था। मंगलवार को मेट्रो लॉन मैरिज गार्डन में उसकी बुआ की बेटी का शादी फंक्शन चल रहा था। बताया जा रहा है कि फॉल्ट होने पर कूलर बंद हो गया। एक बाराती शोर मचाने लगा। बार-बार कहने लगा कि गर्मी बहुत है, जल्दी कूलर चलाओ। राज ने जाकर उसे समझाया कि दो मिनट में सुधर जाएगा। दोनों में बहस हो गई। गहमागहमी के बीच राज ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

बाराती बाहर चला गया और फोन कर अपने तीन साथियों को बुला लिया। राज जैसे ही मैरिज गार्डन से बाहर आया, चारों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। इस समय तक खाना-पीना हो चुका था। अंदर शादी की रस्में चल रही थीं। दोस्त प्रदीप चौधरी ने बताया कि चारों लड़कों ने मिलकर राज की हत्या की और फरार हो गए। उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राज पर भी आपराधिक केस
सीएसपी भगत सिंह ने बताया कि राज पर भी शहर के अलग-अलग थानों आपराधिक केस दर्ज हैं। 1 आरोपी को हिरासत में लिया है, बाकी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Next Post

कलेक्टर की शिकायत कलेक्टर से.., अधिकारी रह गये हक्के-बक्के

Wed Jul 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नरसिंहपुर: मैं जिला कलेक्टर नरसिंहपुर की शिकायत जनसुनवाई के माध्यम से उन्हीं के समक्ष कर रही हूं, शिकायतकर्ता ने आगे यह भी लिखा की अनेकों बार जिला न्यायालय के चक्कर लगा चुकी है और मुझे न्याय नहीं […]

You May Like