शराब दुकान से ही शुरू हुई थी लूट की साजिश, जेब में रुपए देख स्टेशन तक किया पीछा

इंदौर: गुना रेलवे स्टेशन के बाहर यात्री से 36 हजार रुपए लूटने की वारदात का जीआरपी ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम में से 18 हजार रुपए बरामद किए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने आधी रकम शराब पीने और जुआ खेलने में उड़ा दी.
फरियादी रबजीत यादव शनिवार को बस से गुना पहुंचे थे.

इसके बाद वह श्रीराम कॉलोनी स्थित शराब दुकान पर गए. वहां रुपए निकालते समय दो युवकों की नजर उनकी नगदी पर पड़ गई. दोनों आरोपियों ने शराब दुकान से ही उनका पीछा शुरू कर दिया. रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के पास सुनसान जगह पर दोनों ने रबजीत को रोककर जेब से 36 हजार रुपए छीन लिए और फरार हो गए. शिकायत मिलते ही जीआरपी पुलिस ने शराब दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज और फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर शुभम वाल्मीकी और लाखन वाल्मीकी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार कर ली. पुलिस ने उनके कब्जे से 18 हजार रुपए बरामद किए, जबकि बाकी रकम शराब पीने और जुआ खेलने में खर्च करना बताया.

आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है.
श्रीपाल सिंह, जीआरपी गुना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक

Next Post

पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडर चुराने वाला गिरोह दबोचा

Mon Jul 13 , 2026
इंदौर: आज़ाद नगर पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी के 11 घरेलू गैस सिलेंडर और एक चोरी की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है. जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 60 […]

You May Like

मनोरंजन