
दमोह। जिले में पेट्रोल पंपों पर अनियमितताओं और मिलावट की शिकायतों को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के दिए गए निर्देशों के पालन में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।एसडीएम दमोह सौरभ गंधर्व के मार्गदर्शन में हसीलदार पारूल चौधरी ने शहर के बस स्टैंड स्थित टंडन पेट्रोल पंप पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार ने पेट्रोल और डीजल को मीटर से नापकर मात्रा की जांच की और *मिलावट की भी जांच कराई। साथ ही पंप संचालक को माप-तौल, रेट लिस्ट और अन्य दस्तावेजों को सही ढंग से प्रदर्शित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को सही मात्रा और गुणवत्तापूर्ण ईंधन मिले, इसके लिए जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।
