पोछा-पप्पू तड़ीपार, चिंगम, राजा देंगे थाने में हाजरी

जबलपुर: दो आदतन अपराधियों को जिले से निष्कासित कर दिया है। जबकि, दो अपराधियों को संबंधित पुलिस थाने में हर माह हाजिरी दर्ज कराने के आदेश दिये हैं। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की है ।जानकारी के अनुसार जिले से निष्कासित किये गये अपराधियों में सिहोरा के वार्ड नंबर दस गौरैय्या मोहल्ला निवासी दीपक ठाकुर उर्फ दिपू उर्फ पोछा 27 वर्ष को तीन माह की अवधि के लिये तथा कालीमठ मंदिर के पास आमनपुर निवासी नरेन्द्र उर्फ पप्पू विश्वकर्मा 50 वर्ष को पांच माह के लिये जिले से निष्कासित किया गया है।
जिला बदर किये गये दोनों आदतन अपराधी निष्कासन की अवधि के दौरान जबलपुर सहित डिंडोरी, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, कटनी, दमोह और उमरिया जिले की राजस्व सीमा में भी प्रवेश और निवास नहीं कर सकेंगे। दोनों आदतन अपराधियों पर कई गंभीर अपराध दर्ज थे। जिला दंडाधिकारी ने जिन दो अपराधियों को हर माह थाने में हाजिरी दर्ज कराने के आदेश दिये हैं, उनमें पनागर थाना अंतर्गत रामवार्ड देवरी खुर्द निवासी राजाराम उर्फ राजा काछी 48 वर्ष को पांच माह की कालावधि तक प्रत्येक माह की 15 एवं 25 तारीख को तथा थाना संजीवनी नगर के अंतर्गत श्यामनगर परसवाड़ा निवासी सुरेन्द्र उर्फ चिंगम प्रधान 29 वर्ष को चार माह की कालावधि के लिए प्रत्येक माह की 15 एवं 25 तारीख को थाने में उपस्थिति दर्ज कराना होगी। राजाराम उर्फ राजा काछी के विरूद्ध पनागर थाने में 18 अपराधिक प्रकरण तथा सुरेन्द्र उर्फ चिंगम प्रधान के विरूद्ध 13 अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Next Post

निगम का ब्लू बॉन्ड अक्टूबर में जारी होने की संभावना

Sun Jul 12 , 2026
इंदौर: नगर निगम का ब्लू बॉन्ड इस साल अक्टूबर में आने की संभावना है. नगर निगम इसके पहले सोलर प्लांट के लिए ग्रीन बॉन्ड निकल चुका है, जिसका लाभ निवेशकों को निगम द्वारा बराबर दिया जा रहा है. निगम शहर में ब्लू बॉन्ड से 450 एमएलडी पानी की व्यवस्था करेगा. […]

You May Like