आवासीय विद्यालय से लापता हुआ छात्र

सतना: जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से एक छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। विद्यालय प्रबंधन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, बालक को उसके परिजन चार दिन पहले ही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, मैहर में छोड़कर गए थे। 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे रोल कॉल के बाद सभी छात्र अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।
अगले दिन 10 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे गिनती के दौरान छात्र अपने कमरे से गायब मिला। साथ में रहने वाले छात्रों ने बताया कि वह रात 10 बजे तक कमरे में मौजूद था।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर छात्र रात करीब 12 बजे हाथ में अपनी पेटी लेकर अकेले शौचालय की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विद्यालय परिसर, आसपास के क्षेत्र, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित संभावित स्थानों पर तलाश की गई। परिजनों से भी संपर्क किया गया, लेकिन छात्र उनके पास भी नहीं पहुंचा।
प्राचार्य गंगा सिंह की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई है।

Next Post

घर के बाहर खड़ी कार चोरी

Sat Jul 11 , 2026
सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र के उतैली में घर के बाहर खड़ी मारुति इको कार चोरी होने का मामला सामने आया है। 9-10 जुलाई की दरमियानी रात करीब 1:40 बजे हुई यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज कर […]

You May Like