2.27 करोड़ की ठगी: भोपाल से जालसाज को गिरफ्तार कर लाई जबलपुर पुलिस

जबलपुर: शेयर बाजार में निवेश पर 500 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर शहर की एक महिला से 2 करोड़ 27 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने भोपाल से जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है जिसे जबलपुर लाया गया है।विदित हो कि साइबर ठगों ने शहर में महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए लुभावने वादे किए थे। आरोपियों ने दावा किया था कि शेयर बाजार में निवेश करने पर प्रतिदिन 5 का रिटर्न और दीर्घकालिक निवेश पर 500 प्रतिशत तक का मुनाफा मिलेगा।

इसके साथ ही, शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के बहाने और सस्ते दर पर बल्क ट्रेडिंग में शेयर दिलाने का झांसा देकर महिला से किश्तों में कुल 2.27 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीडि़ता ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर क्राइम ब्रांच ने प्रकरण दर्ज किया था। मामले में असीम अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। इसके पहले भी मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Next Post

रिश्वतखोर सहायक प्रबंधक 15 तक रिमांड पर

Sat Jun 13 , 2026
जबलपुर: कियोस्क सेन्टर खोलने की अनुमति देने के एवज मेंं दस हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप मेें सीबीआई के शिकंजे में आए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, शहडोल के सहायक प्रबंधक, अभयंक को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई शुक्रवार को जबलपुर लेकर आई । इसके बाद उसे […]

You May Like

मनोरंजन