
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने संबोधित किया।
बैठक में विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों और प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों ने भाग लिया। नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए उन्हें सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा तथा प्रकोष्ठ प्रभारी आशुतोष तिवारी भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।
