दमोह: थाना पथरिया क्षेत्र के सासा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला, एक बच्ची और दो पुरुष घायल हो गए.डायल-112 की तत्परता से सभी को समय पर इलाज मिल सका.दिनांक 01 जून 2026 को रात्रि 20:45 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सासा रोड पर हादसे की सूचना मिली. सूचना पर दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक देवेश तिवारी ने तत्काल थाना पथरिया में तैनात एफआरवी-12 को रवाना किया.
डायल-112 स्टाफ आरक्षक शुभम तिवारी (C-484) व पायलट हरिओम अहिरवार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल मिले। डायल-112 एवं 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकी.
