भाजपा मजबूत होगी तो भारत मजबूत होगा – मुख्यमंत्री

इंदौर: रविवार को भाजपा इंदौर नगर के जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, वरिष्ठ नेता नारायण केसरी, श्री कृष्णमुरारी मोघे, सांसद संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला प्रभारी राजेश सोलंकी, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, सुदर्शन गुप्ता, राहुल कोठारी, डॉ निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे की उपस्थिति में हुआ।

इंदौर नगर और ग्रामीण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारे दल की विशेषता है कि हर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होता है, चाहे मंत्री हो, मुख्यमंत्री हो, सांसद हो या विधायक, प्रत्येक कार्यकर्ता वर्ग में आकर सीखता है, वर्ग में आकर सब एक हो जाते हैं इसलिए मैं भी उज्जैन के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुआ और रात्री विश्राम कार्यकर्ताओं के साथ किया. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को जो काम देती है, कार्यकर्ताओं उसे पूरे मनोभाव से पूरा करते हैं. कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिया सबसे आदर्श उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श उदाहरण पेश किया, उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को अपना बॉस बताया, यह कार्यकर्ता भाव से संगठन कार्य करने का उत्कृष्ट उदाहरण है.

कार्यकर्ताओं को इसी मूलमंत्र के साथ सामाजिक जीवन में काम करने की प्रेरणा प्रशिक्षण से ही मिलती है. हमारा कार्यकर्ता विचार को लेकर कार्य करता है. राष्ट्रहित, राष्ट्र प्रथम का भाव लेकर संगठन का ध्वज लेकर निकल पड़ता है, इसलिए हमने जो प्रशिक्षण में सीखा है, उसे धरातल पर उतारने का काम कर भाजपा को मजबूत करने का काम करे, भाजपा मजबूत होगी तो भारत मजबूत होगा. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बाबुसिंह रघुवंशी, सूरज केरो, हरिनारायण यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, वर्ग संभाग सह प्रभारी अशोक अधिकारी, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी रवि रावलिया, प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक सुधीर कोल्हे, आलोक दुबे, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, सचिन बंसल, वरुण पाल, नितिन शर्मा, रितेश शर्मा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राष्ट्र चेतना को जाग्रत करने का काम करेंः महापौर
राजनीतिक एवं सामाजिक विषय पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा देश के सामने आन्तरिक और बाह्य चुनौतियां है. देश की बाह्य चुनौतियों से निपटने के लिए हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार एवं सेना सक्षम है, लेकिन आन्तरिक चुनौतियाँ से निपटने में कार्यकर्ताओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका है. विदेशी ताकतें भारत को महाशक्ति बनने से रोकना चाहती है, इसलिए कार्यकर्ता उन मुद्दों को समझ कर ऐसी हरकतों को पहचान कर लोगों को जागरूक करने और राष्ट्र चेतना को जाग्रत करने का काम करे. सत्र की अध्यक्षता प्रताप करोसिया ने की.

दसवें सत्र में कार्यकर्ता संभाल, विकास एवं अपेक्षाएं विषय पर विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र दल हैं जो कार्यकर्ता आधारित दल हैं. कार्यकर्ता वैचारिक रूप से दृढ़ हो, इसलिए प्रशिक्षण आवश्यक है.सत्र की अध्यक्षता विधायक मालिनी गौड ने किया. ग्यारहवें सत्र में विचार परिवार विषय पर संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी राजेश सोलंकी ने कहा भाजपा सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी संगठन है. उसी भाव के अनुरूप हमें अपने अपने बूथों पर विचार परिवार के सदस्यों से सम्पर्क करते हुए संगठन का विस्तार करे. सत्र की अध्यक्षता विधायक रमेश मेंदोला ने की. वर्ग की प्रस्तावना प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रशिक्षण प्रभारी रवि रावलिया ने दी

Next Post

शहर के 6 लाख में से आधे घरों में ही वैध नल कनेक्शन

Mon Jun 1 , 2026
इंदौर: शहर में पानी के लिए मचे हाहाकार के बीच संस्था सेवा सुरभि” द्वारा रविवार को सुबह साउथ तुकोगंज स्थित एक होटल के सभागृह में आयोजित विचार मंथन कार्यक्रम में जहाँ शहर के प्रबुद्धजनों ने पानी की बचत के लिए सुझावों से लेकर नर्मदा के प्रथम चरण से लेकर अब […]

You May Like