सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती की द्वितीय चरण की परीक्षा 2 जुलाई से

शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता का होगा टेस्ट
सतना :मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 25 मई 2023 से 20 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। इसका परीक्षा परिणाम 14 मार्च 2024 को घोषित किया जा चुका है।जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल सतना लीना कोष्टा ने बताया कि सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों के सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट द्वितीय चरण की परीक्षा जेल विभाग द्वारा स्वयं लिया जाएगा।

प्रथम चरण में चयनित उम्मीदवारों का शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम भोपाल में 2 जुलाई 2024 से 7 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाएगा। इसका विस्तृत विवरण मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सफल अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रपत्रों को निकालकर नियत तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी सहित शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सहायक जेल अधीक्षक के 33 पद एवं जेल प्रहरी के 200 पदों के लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा क्रमशः 414 एवं 2264 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण हेतु पात्र पाया गया है। जिनका द्वितीय चरण में शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट लिया जाना है। शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों में से मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल अंतिम चयन सूची जारी करेगा, जिन्हें जेल विभाग द्वारा प्रहरी के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Next Post

दो बच्चों की मौत, 12 बच्चे बीमार

Tue Jul 2 , 2024
इंदौर : युगपुरुष धाम आश्रम में तबीयत बिगड़ने के बाद दो बच्चों की मौत , 12 बच्चे बीमार हालत मे चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती….कलेक्टर आशीष सिंह बच्चों को देखने पहुंचे..मानसिक रूप से बीमार और दिव्यांग बच्चों का आश्रम है युगपुरुष धाम…. एम वाय अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अशोक यादव […]

You May Like