हरदा किसान आंदोलन: जिला पंचायत में धरना देने वाले 10 किसानों को तहसीलदार कोर्ट का समन

हरदा:जिला पंचायत परिसर में धरना देने वाले 10 किसानों पर तहसीलदार कोर्ट ने एक्शन लिया है। कोर्ट ने सभी को समन जारी किया है। प्रशासन ने इस प्रदर्शन को लोक व्यवस्था भंग करने और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला आपराधिक कृत्य माना है।मामला मंगलवार को जिला पंचायत भवन में हुए किसानों के उग्र प्रदर्शन से जुड़ा है। ग्राम अबगांवकलां के किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गेहूं भरकर जिला पंचायत पहुंचे थे। जहां उन्होंने धरना दिया और प्रशासन व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुधवार रात कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात के बाद किसानों ने अपना धरना स्थगित कर दिया था।

पूर्व मंत्री के भाई और नेताओं का मिला था समर्थन किसानों के इस प्रदर्शन को पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के छोटे भाई रामशंकर पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले और जिलाध्यक्ष मोहन सांई का भी खुला समर्थन मिला था।महासंघ के रामजीवन बाष्ट ने बताया कि आज किसानों की एक अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी से चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी, ताकि उपज बेचने से वंचित हजारों किसानों को लाभ मिल सके।

तहसीलदार कोर्ट ने तहसील हंडिया के ग्राम अबगॉव कलाँ निवासी 10 लोगों को समन भेजा है। जिसमें रामनिवास पिता हरनाथ जाट , आनंद पिता रमेश जाट , गंभीर पिता रामेश्वर जाट , दिनेश पिता श्यामलाल जाट , मोहित पिता रामनिवास जाट , हेमराज पिता हरनारायण जाट , पंकज पिता संतोष जाट , रामजीवन पिता रामेश्वर जाट , अखिलेश पिता रमेश जाट , मुकेश पिता भागीरथ जाट के नाम शामिल है।

Next Post

आंधी-पानी से हुई नुकसान का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री तोमर

Fri May 29 , 2026
ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार रात आई आंधी और बारिश से उपनगर ग्वालियर में कई क्षेत्रों में वृक्ष गिरने से विद्युत लाइनों तथा खंभों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल ग्राउंड ज़ीरो पर पहुँचकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों […]

You May Like