दमोह:दमोह की बेटी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन किया है.शहर के डॉ. अशोक बरौनिया व सीमा बरौनिया की सुपुत्री श्रीषा इप्सा बरोनिया ने नेपाल में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया.नेपाल में हुए इस अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में श्रीषा इप्सा ने ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी.
उनकी भाव-भंगिमा और नृत्य कौशल की दर्शकों के साथ-साथ निर्णायकों ने भी खूब सराहना की. श्रीषा की प्रस्तुति ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमा को विदेशी धरती पर स्थापित किया.बेटी की इस उपलब्धि पर पिता डॉ. अशोक बरौनिया और माता सीमा बरौनिया ने खुशी जताई.उन्होंने कहा कि श्रीषा ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है.श्रीषा की सफलता पर दमोह के कला प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें बधाई दी है.
