बैगा बस्ती में अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पीड़ित परिवारों में नाराजगी

सिंगरौली: निगाही वार्ड क्रमांक 22 स्थित बैगा बस्ती एक माह पूर्व हुई मारपीट की घटना के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। उस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा एनसीएल प्रबंधन से चर्चा कर बस्ती में पानी, शौचालय, बिजली एवं सफाई व्यवस्था जल्द उपलब्ध कराने की बात कही गई थी।

लेकिन समय बीतने के बाद भी बैगा बस्ती के हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आज तक न तो नियमित पेयजल व्यवस्था हो पाई है, न बिजली पहुंची और न ही साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद कई नेताओं ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिए, लेकिन धीरे-धीरे सभी ने दूरी बना ली। लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की बातों को भी एनसीएल प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद उन्हें कई बार अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन स्थायी राहत आज तक नहीं मिल सकी। ऐसे में बस्तीवासियों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वे भरोसा किस पर करें।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि बैगा बस्ती में जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Next Post

फिल्म पेड्डी में दिखेगा राम चरण का सबसे अलग रूप

Sat May 23 , 2026
मुंबई, 23 मई (वार्ता) फिल्म पेड्डी में दर्शकों को राम चरण का सबसे अलग रूप देखने को मिलेगा। अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे अब ऐसे किरदार निभा रहे हैं जो पूरी तरह अच्छे इंसान नहीं होते। कोई तस्कर होता है, कोई गैंगस्टर, कोई विद्रोही या हिंसक आदमी। उनकी पहचान […]

You May Like