शिवपुरी:जिले के सूंड गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी कैलाश यादव को गिरफ्तार किया है। मूर्ति तोड़े जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था।पुलिस के अनुसार, ग्राम सूंड निवासी विकास जाटव ने दरमियानी रात डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस घटना से लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई थीं। सिरसौद थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 147/26 के तहत धारा 298 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर, आरोपी कैलाश यादव (35) पुत्र रामदयाल यादव, निवासी ग्राम सूंड को बेरजा नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।
