भाजपा नेता के बेटे पर गोली चलाई, तलवार से किया घायल

*लाइसेंसी राइफल छोड़कर भाग गए हमलावर*

नवभारत न्यूज

ग्वालियर। आज शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह गुर्जर के बेटे पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश अपनी लाइसेंसी राइफल छोड़कर भाग गए लेकिन जाते-जाते एक हमलावर ने भाजपा नेता के बेटे को तलवार मार दी जिससे वह घायल हो गया।

यह घटना आज शाम सात नंबर चौराहा सीपी कॉलोनी मुरार की है। भाजपा नेता ज्ञान सिंह ने मुरैना के रहने वाले संदीप मावई पर हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लोन को लेकर उनके भांजे से संदीप का विवाद है। ज्ञान सिंह भाजपा के बड़े नेता हैं। उन्होंने बताया कि आज रविवार अपरांह करीब 3 बजे बेटे लव गुर्जर को उसके मामा के बेटे अनुज गुर्जर का कॉल आया था जिसके बाद लव घर के बाहर खड़ा हो गया। इस बीच, वहां कार से संदीप मावई साथियों के साथ आया। गाली-गलौज करते हुए राइफल से फायर झोंक दिया लव ने नीचे झुक कर जान बचाई। इसके बाद बाद हमलावरों ने एक और फायर किया।

गोलियों की आवाज सुनकर लव का छोटा भाई पुष्पेन्द्र गुर्जर बाहर आया। वह हमलावरों से भिड़ गया। मदद के लिए आसपास के अन्य लोग भी आ गए। घबराकर बदमाश भागने लगे, लेकिन हड़बड़ाहट में राइफल छोड़कर भाग गए। भागते समय हमलावरों ने पुष्पेन्द्र पर तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी कर दी है।

*यह है झगड़े की वजह*

भाजपा नेता ज्ञान सिंह ने बताया कि उनका भांजा अनुज गुर्जर सिटी सेंटर में रहता है। वह प्राइवेट बैंक में पदस्थ है। हमलावर संदीप मावई निवासी मुरैना ने फर्जीवाड़ा कर एक करोड़ से ज्यादा का लोन लिया है। इसकी जानकारी भांजे को है। संदीप का आरोप है कि अनुज उसे बदनाम कर रहा है। इसी कारण उनके बीच विवाद है। संदीप को लगता है कि उनके दोनाें बेटे भी उसके साथ मिले हैं। रविवार दोपहर अनुज को धमकी देते हुए संदीप ने सात नंबर चौराहा पर बुलाया था। अनुज पहुंचा, लेकिन खुद को अकेला पाकर बेटे लव को फोन कर आने को कहा, लेकिन हमलावर घर के बाहर ही पहुंच गए और फायरिंग कर दी।

Next Post

आम जन तक पहुँचाएं नए स्वरूप में लागू किए गए कानून की जानकारियाँ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Sun Jun 30 , 2024
—– *वीडियो कांफ्रेंस द्वारा सभी जिलों को दिए गए निर्देश* इंदौर 30 जून,2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल से देश में गुलामी की निशानियों को समाप्त करने के लिए विभिन्न कार्य हो रहे हैं। इस क्रम में एक जुलाई से देश […]

You May Like