गैस सिलेंडर फटा, दंपत्ति और मासूम झुलसा

उज्जैन। शनिवार सुबह 5 बजे नीमनवासा में बड़ा हादसा हो गया। एक मकान से आई धमाके की आवाज के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए। बाहर निकलने पर मकान क्षतिग्रस्त था और आग लगी थी। मकान में रहने वाले दंपति और उनकी मासूम बेटा बुरी तरह झुलसे हुए थे। जिन्हें बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मक्सी रोड पंवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा में छोटू राम पिता संग्राम सिंह लोधी 24 वर्ष अपनी पत्नी पूजा लोधी और डेढ़ वर्षीय पुत्र रियांश के साथ निवास करता है। परिवार मूल रूप से कन्नौद देवास जिले का रहने वाला है। जो कुछ समय पहले कम से सिलसिले में उज्जैन आ गया था। रात को खाना खाने के बाद परिवार सो गया था। सुबह छोटू राम नींद से जगा और बीड़ी जलाने के लिए जैसे ही माचिस सुलगाई घर में आग लग गई। पत्नी रसोई घर में चाय बनाने पहुंची ही थी की गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। दोनों पति-पत्नी के साथ मासूम पुत्र भी घर में फैली आग से झुलस गया। ब्लास्ट होने की वजह से मकान की दीवार भी टूट कर गिर पड़ी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और घर में रहने वाले दंपत्ति के साथ मासूम पुत्र को बचा कर बाहर निकाल जो आग में झुलस चुके थे। तत्काल तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया और आग बुझाई गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस की एक टीम छोटू राम और उसकी पत्नी पूजा के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची। जहां सामने आया कि गैस सिलेंडर लीकेज होने की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है।

Next Post

सतना के 2 दर्जन युकाई संसद घेराव के दौरान दिल्ली में गिरफ्तार हुए रात 11 बजे हुई जमानत

Sat Jun 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email सतना।नीट परीक्षा एवं यूजीसी नेट परीक्षा घोटाला के विरोध में 27 जून को दिल्ली में होने वाले संसद घेराव में शामिल होने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के निर्देशानुसार सतना जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष […]

You May Like