भारतीय ज्ञान परंपरा ने पूरी दुनिया के तम को नष्ट कियाः प्रो. उपाध्याय

– जेयू में इतिहास विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

ग्वालियर। भारत दुनिया का जीवंत प्राचीन देश है। हमारे देश की संस्कृति प्राचीन है। हमारे देश का विश्वविद्यालय प्राचीन विश्वविद्यालय तक्षशिला है। योग हमारी प्राचीन परंपरा है। भारतीय ज्ञान परंपरा वह परंपरा है जिसने पूरी दुनिया के तम को नष्ट किया। यह बात भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के सचिव प्रो. ओम उपाध्याय ने जेयू के गालव सभागार में चल रही दो दिवसीय कार्यशाला में शनिवार को कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेयू के कार्यवाहक कुलगुरु प्रो. मुकुल तेलंग ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा अपने आप में ही ऐतिहासिक है। हम ऐसे देश में रहते हैं जिसका गौरवमयी इतिहास है। जब कंप्यूटर बनाया गया तो बताया गया कि वह जो भाषा समझ सकता है वह संस्कृत है। हमारी भाषा वैज्ञानिक भाषा है। हमारे पास शब्दों का भंडार है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो. बीके सिंह ने कहा कि जीवन को हमको महत्वपूर्ण बनाना चाहिए। बच्चों को संस्कार देना चाहिए। भारत में ज्ञान व परंपरा प्राचीन काल से ही रही है। उन्होंने बीज वक्तव्य दिया। प्रो.हर्षवर्धन सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में समाज का ज्ञान होना चाहिए। संस्कृत बोध होना चाहिए। अध्यात्म बोध होना चाहिए। हम गणित एवं साइंस टेक्नोलॉजी में अव्वल हैं। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। प्रो. शांतिदेव सिसौदिया के स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। प्रो. हेमंत शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी भार्गव व आभार व्यक्त धीरेंद्र भदौरिया ने किया। इस मौके पर प्रो.ओमजी उपाध्याय प्रो.मुकुल तेलंग प्रो.बैद्यनाथ लाभ प्रो.कपिल देव मिश्र, प्रो.बीके श्रीवास्तव, डॉक्टर शिवाकांत बाजपेई,प्रो. हेमंत शर्मा, प्रो. शांतिदेव सिसौदिया, प्रो. साहित्य कुमार नाहर, डॉ. उमाशंकर पचैरी, प्रो. आलोक शर्मा, प्रो. जेएन गौतम प्रो. मनोज शर्मा, प्रो. संजय गुप्ता, प्रो. एसके सिंह, प्रो. डी कुमार, विवेक सिंह भदौरिया सहित शोधार्थी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

जिले में वृहद स्तर पर हुआ पौधारोपण

Sat Jun 29 , 2024
1 दिन में लगाए 1.51 लाख पौधे   प्रशासन की बड़ी उपलब्धि   खरगोन. पर्यावरण संरक्षण हेतु मध्य प्रदेश शासन की योजना जल गंगा संवर्धन अभियान एवं प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पौधा मां के नाम योजना अंतर्गत कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर पूरे जिले में 29 जून […]

You May Like