मारपीट का बदला लेने के लिए हुई थी युवक की हत्या 

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत समता कॉलोनी में मारपीट का बदला लेने की आग में एक युवक की निर्मम हत्या की गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि समता कॉलोनी निवासी भावेश वीरानी 20 वर्षीय पर अरुण, आयुष और शिव चौधरी ने भावेश पर हमला किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भावेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में यह बात सामने आई है कि छह महीने पहले मृतक भावेश वीरानी का अरुण और उसके साथियों के साथ किसी बात पर विवाद और मारपीट हुई थी। आरोपी उस मारपीट का बदला लेने की ताक में थे और मंगलवार को उन्होंने भावेश को अकेला पाकर घेर लिया। मुख्य आरोपी अरुण, आयुष और शिव चौधरी ने भावेश पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए लहूलुहान हालत में भावेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतक के भाई धनंजय वीरानी ने पुलिस को बताया कि यह हत्या पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Next Post

मदनमहल स्टेशन के बाहर महिला कारोबारी से लूट

Thu May 14 , 2026
जबलपुर। मदनमहल रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवार रात बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने एक महिला व्यापारी के हाथ से कत्थाई रंग का हैंडबैग झपटकर पलक झपकते ही फरार हो गए। बैग में 15,000 नगद, सोने-चांदी के जेवरात और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पुलिस ने बताया कि नरसिंहपुर के गोटेगांव ग्राम […]

You May Like