सड़क सुरक्षा अभियान: 31 कार्यक्रमों में 4300 हेलमेट बांटे

इंदौर:शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है. मंगलवार को पलासिया चौराहे पर आयोजित विशेष अभियान में पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया. अब तक 31 कार्यक्रमों के माध्यम से 4300 से अधिक हेलमेट जरूरतमंदों को वितरित किए जा चुके हैं.

अभियान के दौरान नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया, वहीं उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. जिन चालकों के पास सभी दस्तावेज पूर्ण पाए गए, उन्हें हेलमेट भी प्रदान किए गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के खतरों के प्रति जागरूक करना और हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देना है. इसके लिए शहर में लगातार विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें.

Next Post

बेगमगंज एसडीएम ऑफिस को बना आईएसओ, एसडीएम मिश्रा सम्मानित

Tue May 12 , 2026
बेगमगंज: उत्कृष्ट कार्य एवं व्यवस्था के साथ समय सीमा में हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण के साथ साजसज्जा ओर स्वच्छता के लिए जिले भर में सर्वश्रेष्ठ होने पर आईएसओ के लिए चयनित होने पर एसडीएम सौरभ मिश्रा का जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार , पूर्वमंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी […]

You May Like