ब्यावरा। जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनी जम्बो कार्यकारिणी घोषित की गई है. जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है. नवीन कार्यकारिणी में नवीन पदाधिकारियों एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गये है.
नवीन कार्यकारिणी में 15 महासचिव, 20 सचिव , 8 उपाध्यक्ष, संगठन महासचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी के साथ ही स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गये है.
नवनियुक्त पदाधिकारियों में महासचिव डा. विश्वनाथ दांगी ब्यावरा, लक्की दांगी ब्यावरा, समीर खान सारंगपुर, अशोक कुमार वर्मा राजगढ़, राजेन्द्र सिंह आमलाबे खिलचीपुर, घनश्याम राजपूत नरसिंहगढ़, हेमेन्द्र सिंह चौहान सारंगपुर, रविन्द मीना नरसिंहगढ़, विरेन्द्र गुर्जर नरसिंहगढ़, राजेन्द्र सिंह जाट सारंगपुर, पांचूलाल मालवीय खिलचीपुर, मोतीलाल लोधा अन्ना साहब ब्यावरा, हरिसिंह तंवर सारंगपुर, डा. हेमेन्द्र सिंह सौलंकी सारंगपुर, तरुण कुमार चौबे खिलचीपुर तथा संगठन महासचिव राधेश्याम सोमतिया सारंगपुर, कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद करोडिय़ा, उपाध्यक्ष देवीसिंह दांगी खिलचीपुर, एडव्होकेट आफताब खान ब्यावरा, राजेश रातलिया नरसिंहगढ़, राजेन्द्र सिंह कीलखेड़ा राजगढ़, चेन सिंह गुर्जर ब्यावरा, महेन्द्र यादव ब्यावरा, श्रीमती लीलाबाई वर्मा राजगढ़, सुश्री रचना भार्गव ब्यावरा शामिल है.
प्रवक्ता देवेन्द्र पाराशर सारंगपुर, एहतेश्याम हसन सिद्दकी राजगढ़, सोशल मीडिया प्रभारी संतोष सोनी खिलचीपुर एवं आनन्द मेहता सारंगपुर, मीडिया प्रभारी कुशाग्र पंचोली राजगढ़ बनाए गये है. 20 सचिव नियुक्त किए गये है. जानकारी के अनुसार विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची बाद में प्रदेश कांग्रेस के अनुमोदन उपरांत जारी की जाएगी.
