रितेश पांडे, चांदनी सिंह, संजय पांडेय का रोमांटिक गाना ‘मनवे नईखे मानत’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) रितेश पांडे, चांदनी सिंह, संजय पांडेय का रोमांटिक गाना ‘मनवे नईखे मानत’ रिलीज हो गया है।

भोजपुरी गाना ‘मनवे नईखे मानत’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।यह गाना रितेश पांडे और चांदनी सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘दीपक किराना भंडार’ का हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी के लिखे इस गीत को ओम झा ने संगीत दिया है।इस गाने के वीडियो में दिख रहा है कि संजय पांडेय रोमांटिक नजर से चाँदनी सिंह को देखते हुए ठुमका लगाने लगते हैं तो उनके साथ ठुमकते हुए चांदनी सिंह कहती हैं कि…लगावा ना नेह देह बाटे ना बस में, लेबा का जान जान कोरा में कस के, खोला ना सड़िया पकड़ि के कमरिया, पड़ेला भार बड़ी बान्हत बान्हत…तब रितेश पांडे रोमांटिक अंदाज में एंट्री करते हुए कहते हैं कि…ये धनी मनवा नईखे मानत हो धरावलु जब से आदत…’

तन्वी मल्टीमीडिया बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘दीपक किराना भंडार’ के निर्माता दीपक शाह हैं। कहानीकार एवं निर्देशक धीरू यादव हैं। मुख्य कलाकार रितेश पांडे, चांदनी सिंह, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, महेश आचार्य, गौरी शंकर, अनूप अरोरा, भानु पांडेय आदि हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर प्रणब किशोर दास हैं।पटकथा और संवाद तौहीद खान ने लिखा है। संगीतकार साहिल खान हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, संतोष पुरी एवं आज़ाद सिंह, शेखर मधुर हैं। डीओपी सत्य प्रकाश, एडिटर गुरजेंट सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर शैलेन्द्र सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर मजर खान, कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, एंथोनी, आर्ट डायरेक्टर चन्द्र शेखर, राजू वर्मा हैं। पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में किया गया है। इस फ़िल्म का राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Next Post

खतरनाक इमारतों पर नीति तय करेगी महाराष्ट्र सरकार: मुख्यमंत्री

Thu Jun 27 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही म्हाडा, नगर निगम, एमआईडीसी और अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर शहर में खतरनाक इमारतों पर एक नीति तय करेगी। […]

You May Like