भिवाड़ी-खुशखेड़ा में आधी रात तेल फैक्ट्री लगी आग

अलवर 19 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के औद्योगिक इलाके भिवाड़ी-खुशखेड़ा में शनिवार देर रात एक तेल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब बारह बजे श्री विजय इंडस्ट्रीज नामक ऑयल निर्माण फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।भीषण रुप ले लिया।

रात का समय होने के कारण फैक्ट्री में काम बंद था और इससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्ट्री परिसर में बने श्रमिक क्वार्टरों में एक दर्जन से अधिक मजदूर सो रहे थे, जिन्होंने फैक्ट्री में आग की लपटें देखकर मालिक और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही भिवाड़ी, चोपानकी खुशखेड़ा, किशनगढ़ बास, खैरथल-तिजारा और हरियाणा के रेवाड़ी से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान खुशखेड़ा थाना अधिकारी संजय ने साहस दिखाते हुए आग की लपटों के बीच जान जोखिम में डालकर वहां रखे कुछ गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला और बड़ा हादसा टल गया। थानाधिकारी ने खुद मोर्चा संभालकर आग बुझाने में सक्रिय नजर आए और खुद ही हौज पाइप संभालकर आग बुझाने में मदद की।

प्रशासन ने ऐहतियातन आसपास की फैक्ट्रियों और इलाके को खाली करवाया गया और आसपास की फैक्ट्रियों की दीवारों पर पानी का छिड़काव भी कराया गया।

Next Post

शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा

Sun Apr 19 , 2026
मुंबई, 19 अप्रैल (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर वैश्विक कारकों के साथ-साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों पर भी रहेगी। पश्चिम एशिया संकट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता में क्या प्रगति होती है, […]

You May Like

मनोरंजन